देश की खबरें | असम के वरिष्ठ मंत्री की पत्नी ने राजनीतिक विवादों में परिवारों को घसीटने की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऐसे समय में जब असम के शीर्ष प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक नेता एक-दूसरे के परिवारों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री की पत्नी ने राजनीतिक विवादों में पत्नियों और बच्चों को "घसीटने" की इस प्रवृत्ति की निंदा की है।

गुवाहाटी, 30 मई ऐसे समय में जब असम के शीर्ष प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक नेता एक-दूसरे के परिवारों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री की पत्नी ने राजनीतिक विवादों में पत्नियों और बच्चों को "घसीटने" की इस प्रवृत्ति की निंदा की है।

नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया की पूर्व निदेशक, साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखिका और भाजपा के वरिष्ठ नेता व मंत्री चंद्र मोहन पटवारी की पत्नी रीता चौधरी ने राजनीतिक बयानबाजी में परिवार के सदस्यों को घसीटने की "नयी प्रवृत्ति" की आलोचना की।

उन्होंने बृहस्पतिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, "मैं परिवार के सदस्यों को अनावश्यक रूप से राजनीति में घसीटने की सभी निम्न मानसिकता वाली प्रवृत्तियों का विरोध करती हूं।"

एक असमिया साहित्यिक पत्रिका की संपादक चौधरी ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि हमारे समाज में यह नयी नकारात्मक प्रवृत्ति जल्द ही खत्म हो जाएगी।"

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच जारी विवाद के बीच, चौधरी ने यह टिप्पणी की।

शर्मा, गोगोई की ब्रिटिश मूल की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान से संबंध होने का आरोप लगा रहे हैं और उनके दो बच्चों की नागरिकता पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेता ने शर्मा की पत्नी और बच्चों के नाम पर किये जाने वाले व्यापारिक लेनदेन पर सवाल उठाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\