देश की खबरें | ठाणे में खाली मकान की दीवार गिरी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार देर रात एक खाली मकान की दीवार गिर गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 28 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार देर रात एक खाली मकान की दीवार गिर गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ठाणे महानगर पालिक में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि लोकमान्य-सावरकर नगर इलाके में स्थित एक मंजिला मकान की दीवार देर रात एक बजकर 58 मिनट पर गिर गई।

उन्होंने बताया कि एक स्थानीय निवासी ने आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि मकान करीब 20 साल पुराना था और पिछले सात-आठ साल से बंद और खाली पड़ा था। उन्होंने बताया कि यह मकान नगर पालिका द्वारा चिह्नित खतरनाक ढांचों की सूची में शामिल नहीं था।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, आपदा प्रबंधन दल, दमकल विभाग, नगर पालिका और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सुरक्षा कारणों से इलाके में अवरोधक लगाए दिए गए हैं। मकान की एक तरफ की दीवार गिर गई थी और बाकी का ढांचा भी खतरनाक आंका गया है। ढांचे के खतरनाक हिस्से को जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज