विदेश की खबरें | संभावित युद्ध विराम पर चर्चा के लिए अमेरिका ने यूक्रेनियों के बाद रूसियों से अलग से बातचीत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दुबई, 24 मार्च (एपी) अमेरिकी वार्ताकारों ने यूक्रेन में प्रस्तावित आंशिक युद्ध विराम के विषय पर यूक्रेनी टीम के साथ पृथक बातचीत के एक दिन बाद सोमवार को रूस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दुबई, 24 मार्च (एपी) अमेरिकी वार्ताकारों ने यूक्रेन में प्रस्तावित आंशिक युद्ध विराम के विषय पर यूक्रेनी टीम के साथ पृथक बातचीत के एक दिन बाद सोमवार को रूस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर तीन साल से चल रहे युद्ध को रोकने के प्रयासों को कमजोर करने का आरोप लगाया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस और यूक्रेन के नेताओं से बातचीत करने के बाद बुधवार को दोनों युद्धरत देश (रूस और यूक्रेन) सीमित युद्धविराम पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए थे। लेकिन रूस और यूक्रेन ने इस बात पर अलग-अलग विचार व्यक्त किए कि किन लक्ष्यों पर हमला करना वर्जित होगा।

(अमेरिकी) व्हाइट हाउस ने कहा कि इसमें "ऊर्जा और बुनियादी ढांचे" को भी शामिल किया जाएगा। क्रेमलिन (रूसी पक्ष) ने घोषणा की कि समझौते में "ऊर्जा बुनियादी ढांचे" को खास रूप से संदर्भित किया गया है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वह चाहेंगे कि रेलवे और बंदरगाहों को सुरक्षा मिले।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसियों तास और आरआईए-नोवोस्ती ने बताया कि अमेरिका और रूस के प्रतिनिधियों ने सुबह सऊदी अरब की राजधानी में मुलाकात की। अमेरिका और यूक्रेन की टीम रविवार को रियाद में मिलीं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार सेरही लेशचेंको ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रियाद में रहेगा और अमेरिकियों से पुनः वार्ता की उम्मीद है।

इस बीच रूस और यूक्रेन दोनों ने एक-दूसरे पर हमला जारी रखा।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि एक यूक्रेनी ड्रोन ने दक्षिणी रूस में एक तेल पंपिंग स्टेशन पर हमला किया। इसने कहा कि पंपिंग स्टेशन तक पहुंचने से पहले ही ड्रोन को मार गिराया गया।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि रूसी सेना राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 30 दिनों के लिए ऊर्जा सुविधाओं पर हमले को रोकने के आदेश का पालन कर रही है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana: तेलंगाना में बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, वेतन में 10% कटौती की तैयारी में रेवंत रेड्डी सरकार

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\