देश की खबरें | आगामी उप-चुनाव मध्य प्रदेश का भविष्य तय करेंगे : कमलनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि मध्यप्रदेश में आगामी उप-चुनाव न तो आम चुनाव हैं और ना ही केवल उप चुनाव हैं, यह “प्रदेश का भविष्य तय करने वाला” चुनाव है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 27 अगस्त पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि मध्यप्रदेश में आगामी उप-चुनाव न तो आम चुनाव हैं और ना ही केवल उप चुनाव हैं, यह “प्रदेश का भविष्य तय करने वाला” चुनाव है।

मध्यप्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर आगामी उप-चुनाव के बारे में पूछे गये सवाल पर कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ये उप चुनाव, आम चुनाव नहीं हैं। मैं इसे उप चुनाव भी नहीं मानता। ये चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य के लिये हैं।’’

यह भी पढ़े | रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता को लेकर हमारा कमिटमेंट सिर्फ बातचीत या कागजों तक ही सीमित नहीं- पीएम मोदी: 27 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि चुनाव आयोग द्वारा अभी तक प्रदेश में उप चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गयी है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, ‘‘ पिछले चार माह से मैंने पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। क्योंकि हमारी लड़ाई भाजपा की उपलब्धियों के साथ नहीं, बल्कि उनके संगठन के साथ है।’’

यह भी पढ़े | Muzaffarpur shelter home case: मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड मामले में ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, सरकारी फंड का गलत दुरुपयोग करने का आरोप.

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सामने कांग्रेस के 15 महीने का शासन और भाजपा के 15 साल के कार्यकाल की तस्वीर है। हमने अपनी नीतियों और नीयत का परिचय दिया है। जनता सच्चाई को पहचाने और सच का साथ दे।

ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य भाजपा नेताओं द्वारा पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों का कर्जा माफ नहीं करने के आरोपों का जिक्र करते हुए कमलनाथ ने कहा, ‘‘मैं एक पेन ड्राइव (आंकड़े संग्रहित रखने वाला उपकरण) जारी कर रहा हूं जिसमें कर्जा माफ किये गये 26 लाख किसानों के नाम, गांव, फोन नंबर और माफ की गई राशि का उल्लेख है। यह हमारी ऋण माफी योजना का प्रमाण है और यह भाजपा के झूठे प्रचार को पूरी तरह से उजागर करता है।’’

कमलनाथ ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान सिंधिया ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रमों में शामिल हुए थे और अब आरोप लगा रहे हैं कि ऋणों को माफ नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह और कुछ नहीं है केवल भाजपा द्वारा झूठ की राजनीति है, लेकिन अब यह प्रदेश में नहीं चलने वाली है।’’

इस साल मार्च माह में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार के पतन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सभी ने देखा कि उन्होंने (भाजपा) संविधान और लोकतंत्र के साथ कैसे खिलवाड़ किया। भाजपा द्वारा विधायकों को खरीदी कर एक निर्वाचित लोकप्रिय सरकार को गिराया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा सौदे की राजनीति करने के कारण मध्यप्रदेश पर कलंक लगा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मध्यप्रदेश की पहचान बदलने की कोशिश कर रहा था लेकिन भाजपा इसे स्वीकार नहीं कर पा रही थी और इसलिये उन्होंने मेरी सरकार को गिरा दिया।’’

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट