विदेश की खबरें | भारी बारिश के बाद मोहनजोदाड़ो में अनूठा ‘बुद्ध पेंडेंट’ मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भारी बारिश के बाद वहां स्थित पुरातात्विक स्थल मोहनजोदाड़ो के निकट एक अनूठी प्राचीन वस्तु पायी गई है, जिसे ‘बुद्ध पेंडेंट’ कहा जा रहा है। स्थानीय मीडिया में आई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, पांच अगस्त पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भारी बारिश के बाद वहां स्थित पुरातात्विक स्थल मोहनजोदाड़ो के निकट एक अनूठी प्राचीन वस्तु पायी गई है, जिसे ‘बुद्ध पेंडेंट’ कहा जा रहा है। स्थानीय मीडिया में आई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी।

‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक, तीन अगस्त को भारी बारिश के बाद पुरातात्विक महत्व की यह वस्तु मोहनजोदाड़ों के दक्षिणी दीक्षित क्षेत्र में पायी गई।

पुरातात्विक स्थल के करीब स्थित धनाड गांव के निवासी एवं निजी पर्यटक गाइड इरशाद अहमद सोलांगी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद उन्हें यह वस्तु एक गहरे स्थान पर मिली थी।

खबर के मुताबिक, इस वस्तु के मिलने के बाद इरशाद ने तत्काल इसकी सूचना स्थल संरक्षक नवीद संगाह को दी।

पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ संरक्षणवादी अली हैदर ने भी इसकी पुष्टि की कि भारी बारिश के कारण ही अनूठी वस्तु सामने आ सकी।

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता और वर्तमान में ‘एंडोवमेंट फंड ट्रस्ट’ (ईएफटी) के परियोजना निदेशक के रूप में काम कर रहे मोहन लाल ने वस्तु की जांच करने के बाद इसकी पहचान ‘बुद्ध पेंडेंट’ के रूप में की।

शफीक नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट