देश की खबरें | केन्द्रीय गृह सचिव सोमवार को दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस स्थिति की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस स्थिति की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि देखने को मिली है।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, माफियाओं की जमीन पर गरीबों के लिए घर बनाएगी सरकार.
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय गृह सचिव क्रमवार आधार पर सभी केन्द्र शासित प्रदेशों की नियमित समीक्षा के तहत सोमवार को दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच यह बैठक होगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के शीर्ष अधिकारी बैठक में भाग लेंगे।
शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में सबसे अधिक 5,891 नये मामले सामने आये थे जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 3.81 लाख से अधिक पहुंच गया था।
दिल्ली में यह तीसरा दिन था जब एक दिन में पांच हजार से अधिक मामले सामने आये थे। बृहस्पतिवार को शहर में कोरोना वायरस के 5,739 मामले सामने आये थे।
दिल्ली में शुक्रवार को इस महामारी से 47 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6,470 पहुंच गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)