देश की खबरें | केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक वर्ष से अधिक समय बाद प्रत्यक्ष बैठक होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो एक साल से अधिक समय में कैबिनेट की पहली प्रत्यक्ष बैठक होगी और इसमें मंत्रिमंडल के सदस्य व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो एक साल से अधिक समय में कैबिनेट की पहली प्रत्यक्ष बैठक होगी और इसमें मंत्रिमंडल के सदस्य व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे।

बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी।

सूत्रों ने बताया कि इससे पहले मंत्रिमंडल की प्रत्यक्ष (फिजिकल) बैठक पिछले साल अप्रैल के पहले सप्ताह में हुई थी, जब देश में कोरोना वायरस महामारी फैली थी।

हालांकि, लॉकडाउन के दौरान भी केंद्रीय मंत्रिमंडल की लगभग हर हफ्ते वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नियमित रूप से बैठक होती थी।

प्रधानमंत्री शाम चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मंत्रिपरिषद की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे।

मंत्रिपरिषद के 7 जुलाई को विस्तार के बाद एक सप्ताह में यह इसकी दूसरी बैठक होगी। नयी मंत्रिपरिषद की बैठक 8 जुलाई को हुई थी।

सूत्रों ने कहा कि संसद का आगामी मॉनसून सत्र मंत्रिपरिषद की बार-बार बैठक बुलाने का एक कारण हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\