देश की खबरें | 15 अगस्त को देश के 130 पुरातात्विक स्थलों पर भी फहराया जाएगा तिरंगा : रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को बताया कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 15 अगस्त को देश के 130 पुरातात्विक स्थलों पर भी तिरंगा फहराया जाएगा।

खजुराहो (मप्र), 13 अगस्त केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को बताया कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 15 अगस्त को देश के 130 पुरातात्विक स्थलों पर भी तिरंगा फहराया जाएगा।

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के राजनगर में आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल हुए रेड्डी ने कहा कि खजुराहो देश की शान है और खजुराहो जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के समुचित विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से खजुराहो में भव्य तिरंगा लहरा रहा है, वैसा ही देश के 130 पुरातात्विक स्थलों पर भी तिरंगा फहराया जाएगा।’’

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा, ‘‘तिरंगा हमारी शान है। इसे हर घर में फहराने का जो निर्णय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, वह एक अभूतपूर्व कदम है।’’

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को देश के 20 करोड़ घरों में एक साथ तिरंगा फहराता दिखाई देगा, जो एक ऐतिहासिक क्षण होगा।

इस अवसर पर शर्मा एवं रेड्डी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के नए ‘फैसिलिटेशन सेंटर’ एवं नवीन प्रवेश द्वार का उद्घाटन भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now