विदेश की खबरें | नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या दो लाख के करीब
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,736 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,99,760 हो गई।
काठमांडू, 10 नवंबर नेपाल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,736 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,99,760 हो गई।
आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।
अब तक देश में कोविड-19 से 1,148 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने कहा कि पिछले चौबीस घंटे में 853 और मरीज संक्रमण मुक्त हुए।
अब तक कुल 1,60,577 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 38,035 मरीज उपचाराधीन हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)