IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार चौथी हार के बाद कोच डेनियल विटोरी का बयान, बोले- खेल के तीनों विभागों में करना होगा सुधार

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने स्वीकार किया कि आईपीएल में उनकी लगातार चौथी हार खेल के तीनों विभागों में खराब प्रदर्शन के कारण हुई और अगर उन्हें हार से उबरना है तो इसमें सुधार करना होगा.

डेनियल विटोरी, कम्मिंस (Photo: @SunRisers/X)

हैदराबाद, सात अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने स्वीकार किया कि आईपीएल में उनकी लगातार चौथी हार खेल के तीनों विभागों में खराब प्रदर्शन के कारण हुई और अगर उन्हें हार से उबरना है तो इसमें सुधार करना होगा. पिछले साल बेहद आक्रामक खेल दिखाकर फाइनल में जगह बनाने वाली सनराइजर्स की टीम मौजूदा सत्र में आक्रामक फॉर्म बरकरार नहीं रख पाई है. टीम के शीर्ष तीन खिलाड़ियों ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और इशान किशन के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है.

यह भी पढें: MI vs RCB TATA IPL 2025 Live Screening In Theater: आज आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सामना और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा, जानें थिएटर में कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

रविवार रात गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद विटोरी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कमरे में मौजूद हर कोई व्यक्ति इसे समझता है और पिछले चार मैच में यह करीबी मुकाबला नहीं रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन बेशक हमारे लिए चुनौती आगे बढ़ना है क्योंकि हर आईपीएल टीम किसी ना किसी चरण में हार का सामना करती है और अब हमारे पास टूर्नामेंट में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे पंजाब के खिलाफ खेलने से पहले पांच दिन का ब्रेक है.’’

विटोरी ने कहा, ‘‘हमें उस मैच के लिए तैयार रहना होगा.’’ हालांकि घबराना या चिंतित होना विटोरी और कप्तान पैट कमिंस के स्वभाव में नहीं है. विटोरी को यह स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं है कि उनकी टीम ने अपने सर्वश्रेष्ठ से बहुत निचले स्तर का प्रदर्शन किया है.

न्यूजीलैंड के इस पूर्व स्पिनर ने कहा, ‘‘हम पिछले चार मैच में से किसी में भी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब नहीं पहुंच पाए और मुझे लगता है कि तीनों विभाग में ऐसा हुआ. मुझे लगता है कि अधिकांश टीम का स्तर उनके क्षेत्ररक्षण पर निर्भर करता है और हम क्षेत्ररक्षण में बहुत खराब रहे हैं. इसलिए अब और पंजाब के मैच के बीच में हमें इस पर काम करना होगा.’’

टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बीच के ओवरों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और रविवार रात मोहम्मद सिराज के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे. उन्होंने कहा, ‘‘इससे मुझे अपना काम बेहतर तरीके से करने में मदद मिल रही है (पावरप्ले में देर से गेंदबाजी करना).’’

सिराज के बारे में प्रसिद्ध ने कहा, ‘‘हमने साथ में शानदार सत्र बिताए हैं. जनवरी या फरवरी से उसने (सिराज) जो भी काम किया है उसका फायदा मिल रहा है. सब कुछ ठीक चल रहा है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट