देश की खबरें | राजस्थान में तीन दिवसीय ‘सांभर महोत्सव’ 17 फरवरी से शुरू होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग ने तीन दिवसीय ‘सांभर महोत्सव’ की तैयारियां शुरू कर दी हैं जो 17 फरवरी से शुरू होगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जयपुर, छह फरवरी जयपुर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग ने तीन दिवसीय ‘सांभर महोत्सव’ की तैयारियां शुरू कर दी हैं जो 17 फरवरी से शुरू होगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में पर्यटन की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए जयपुर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा 17 से 19 फरवरी तक ‘सांभर महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जयपुर के जिलाधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने ‘सांभर महोत्सव’ की तैयारियों को लेकर हाल में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि पतंग महोत्सव, धुलंडी महोत्सव, तीज महोत्सव और गणगौर महोत्सव के बाद अब सांभर महोत्सव देसी-विदेशी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र बनने जा रहा है।

तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अतिरिक्त जिलाधिकारी अशोक कुमार शर्मा को सांभर महोत्सव का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, महोत्सव में कार्यक्रमों के आयोजन, सैलानियों की सुविधाओं और जरूरी व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शर्मा ने एक बयान में कहा कि तीन दिवसीय ‘सांभर महोत्सव’ में हर दिन कई खास आयोजन होंगे। एक ओर जहां महोत्सव का आगाज ‘एडवेंचर बाइक राइड’ से होगा तो वहीं दूसरी ओर ‘स्टार नाइट गेजिंग इवेंट’ के तहत रात को सैलानी को सांभर के साफ आसमान में तारों को निहारने का मौका मिलेगा। महोत्सव के दौरान पतंगबाजी और ऊंट की सवारी सहित कई साहसिक गतिविधियों का आयोजन होगा।

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत के अनुसार, फोटोग्राफी प्रदर्शनी, सॉल्ट ट्रेन, सांभर लेक यात्रा, देवयानी कुंड पर दीपोत्सव और सेलिब्रेटी नाइट के साथ-साथ लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र होंगी। सैलानियों को सांभर के ऐतिहासिक महत्व और परिंदों की रोचक जानकारियों से रूबरू करवाने के लिए खास ‘टॉक शो’ का भी आयोजन किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Eden Park Pitch Report: ऑकलैंड में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

Weather Forecast Today, March 20: दिल्ली में बढ़ी तपिश, मुंबई में उमस और चेन्नई में बारिश के आसार; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

\