देश की खबरें | बिग बॉस के 16वें सीजन की थीम 'सर्कस' पर आधारित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 16वें सीजन में ‘सेलेब्रिटी प्रतियोगी’ की नयीं जोड़ियां दिखाई देंगी, जो ‘विंटेज सर्कस’ की थीम पर आधारित आलीशान घर में रहेंगे।

मुंबई, एक अक्टूबर सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 16वें सीजन में ‘सेलेब्रिटी प्रतियोगी’ की नयीं जोड़ियां दिखाई देंगी, जो ‘विंटेज सर्कस’ की थीम पर आधारित आलीशान घर में रहेंगे।

‘मैरी कॉम’ से प्रसिद्ध, फिल्म निर्माता ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता ने घर को सर्कस की थीम के आधार पर तैयार किया है। प्रवेश द्वार पर लिखा है, ‘सर्कस में आपका स्वागत है’।

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, जोकर से लेकर हिंडोला तक, घर में सर्कस के सभी घटक मौजूद होंगे। थीम के विस्तृत और जटिल डिजाइन घर के प्रत्येक कोने में देखे जा सकते हैं।

कला निर्देशक ओमंग और प्रोडक्शन डिजाइनर वनिता ने कहा कि उन्होंने सर्कस के युग को पुनर्जीवित करने के लिए घर की आंतरिक साज-सज्जा के साथ कल्पना, मस्ती, चमक और फंतासी की दुनिया को प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।

दोनों ने एक बयान में कहा, “इस सीजन में, बिग बॉस का घर पहली बार एक सर्कस के रूप में दिखाई दे रहा है। हम में से कई लोगों ने देखा है कि कैसे सर्कस जादूई मानव शक्ति और क्षमताओं तथा पूर्णता को दर्शाता है। हम 'ला ला लैंड' की दुनिया से प्यार करते हैं और यह उसी तरह से प्रतिबिंबित होगा, जिस तरह से हमने अपनी जगह तैयार की है।’’

ओमंग और वनिता ने कहा कि सर्कस थीम के पीछे का कारण यह दिखाना है कि कैसे भीड़ का मनोरंजन करते हुए बाधाओं और कठिनाइयों को दूर किया जा सकता है।

कलर्स चैनल पर शनिवार रात 'बिग बॉस 16' का प्रसारण शुरू हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\