देश की खबरें | लोकसभा चुनावों से पहले या उसके आसपास 10 राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल समाप्त होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र की तरफ से ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिए एक समिति के गठन से लोकसभा चुनाव समय से पहले कराने की संभावना बढ़ गई है, ताकि इसे राज्य विधानसभा चुनावों के साथ कराया जा सके।

नयी दिल्ली, एक सितंबर केंद्र की तरफ से ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिए एक समिति के गठन से लोकसभा चुनाव समय से पहले कराने की संभावना बढ़ गई है, ताकि इसे राज्य विधानसभा चुनावों के साथ कराया जा सके।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति को यह पता लगाने का काम सौंपा गया है कि देश में लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कैसे हो सकते हैं, जैसा कि 1967 तक होता रहा था।

कम से कम 10 राज्य विधानसभाओं का कार्यकाल 2024 में आम चुनावों के लिए निर्धारित समय से पहले या उसके आसपास समाप्त हो जाएगा।

पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम और छत्तीसगढ़- में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक होने वाले हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और झारखंड में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ होने की संभावना है।

विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कार्यकाल पूरा होने का अस्थायी कार्यक्रम नीचे सूचीबद्ध है।

1. मिजोरम: दिसंबर 2023

2. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना: जनवरी 2024

3. आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम: जून 2024

4. हरियाणा, महाराष्ट्र: नवंबर 2024

5. झारखंड: दिसंबर 2024

6. दिल्ली: फरवरी 2025

7. बिहार: नवंबर 2025

8. असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल: मई 2026

9. पुडुचेरी: जून 2026

10. गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड: मार्च 2027

11. उत्तर प्रदेश: मई 2027

12. गुजरात, हिमाचल प्रदेश: दिसंबर 2027

13. मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा: मार्च 2028

14. कर्नाटक: मई 2028

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का कार्यकाल पूरा होने पर अभी भी कोई स्पष्टता नहीं है, जिसका गठन 2018 में पूर्ववर्ती विधानसभा भंग होने के बाद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now