Rajasthan: राजस्थान के स्कूल में पेयजल का मटका छूने पर अध्यापक ने दलित बच्चे को पीटा, मौत हुई

राजस्थान में जालोर जिले के एक निजी स्कूल में एक अध्यापक ने पेयजल का मटका छूने पर नौ वर्षीय एक दलित बच्चे को कथित रूप से पीटा, जिसके बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

जोधपुर (राजस्थान), 14 अगस्त : राजस्थान में जालोर जिले के एक निजी स्कूल में एक अध्यापक ने पेयजल का मटका छूने पर नौ वर्षीय एक दलित बच्चे को कथित रूप से पीटा, जिसके बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने 40-वर्षीय अध्यापक चैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर हत्या और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं. सुराणा गांव में एक निजी स्कूल के छात्र इंद्र मेघवाल की 20 जुलाई को पिटाई की गई थी और अहमदाबाद के एक अस्पताल में शनिवार को उसकी मौत हो गई.

राज्य के शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जालोर के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि लड़के को बुरी तरह से पीटा गया था. उन्होंने कहा कि बताया गया है कि पीने के पानी का बर्तन छूने के कारण बच्चे की पिटाई की गई. उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी जांच की जानी है. बच्चे के पिता ने कहा कि उसके बेटे के चेहरे और कान पर चोटें आई थीं और वह लगभग बेहोश हो गया था. पिता के अनुसार, उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे उदयपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया. यह भी पढ़ें : Vinayak Mete Death: शिवसंग्राम पार्टी के नेता विनायक मेटे की सड़क हादसे में मौत

लड़के के पिता देवाराम मेघवाल ने कहा, ‘‘वह (बच्चा) लगभग एक सप्ताह तक उदयपुर के अस्पताल में भर्ती रहा, लेकिन कोई सुधार नहीं होने पर हम उसे अहमदाबाद ले गए. उसकी हालत में वहां भी सुधार नहीं हुआ और उसने शनिवार को दम तोड़ दिया.’’ राज्य के शिक्षा विभाग ने दो अधिकारियों को मामले की जांच कर इसकी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Fire: राजस्थान के नीमराना में भीषण आग का तांडव, कबाड़ गोदाम में जलकर 4 की मौत, दो मासूम बच्चियां भी शामिल (Watch Video)

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rajasthan Road Tragedy: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराने के बाद SUV में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले, 5 की हालत गंभीर; VIDEO