देश की खबरें | ठाणे में टैंकर ने अज्ञात वाहन को टक्कर मारी; कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में कोई रासायनिक पदार्थ लेकर जा रहे टैंकर ने अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी, जिससे मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे, एक जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में कोई रासायनिक पदार्थ लेकर जा रहे टैंकर ने अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी, जिससे मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे महानगर पालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि हादसे के कारण टैंकर चालक केबिन में फंस गया और बाद में दमकलकर्मियों ने उसे निकाल लिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

तडवी ने बताया कि यह घटना शील इलाके के कल्याण फाटा में एक यातायात पुलिस चौकी के पास आधी रात के बाद एक बजकर 42 मिनट पर हुई।

टैंकर, 24 टन एनिलीन रसायन लेकर गुजरात से ठाणे के डोंबिवली जा रहा था। इस रसायन का इस्तेमाल आमतौर पर पेंट, पॉलिमर और दवा बनाने में किया जाता है।

तडवी ने कहा, ‘‘चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और यह ठाणे से कल्याण फाटा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन से टकरा गया।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘टैंकर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया। हमारे दमकलकर्मियों ने लगभग 15 मिनट में उसे सुरक्षित निकाल लिया।’’

उन्होंने कहा कि टैंकर को हाइड्रा मशीन का उपयोग करके सड़क के किनारे ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना के कारण, ठाणे से कल्याण फाटा की ओर यातायात लगभग आधे घंटे तक प्रभावित रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टैंकर में मौजूद एनिलीन नामक रासायनिक पदार्थ सुरक्षित है और फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं है। हादसे के कारण कोई रिसाव या छलकाव नहीं हुआ।’’

अधिकारी ने बताया कि सड़क अब पूरी तरह साफ हो गई है और यातायात सामान्य हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड