देश की खबरें | तमिलनाडु सरकार ने दूसरा जैव विविधता विरासत स्थल अधिसूचित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उसने डिंडीगुल में अलगरमलाई आरक्षित वन के पास ‘कासमपट्टी वीरा कोविल सेक्रेड ग्रोव’ को जैव विविधता अधिनियम, 2002 के तहत जैव विविधता विरासत स्थल के रूप में अधिसूचित किया है।
चेन्नई, 27 मार्च तमिलनाडु सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उसने डिंडीगुल में अलगरमलाई आरक्षित वन के पास ‘कासमपट्टी वीरा कोविल सेक्रेड ग्रोव’ को जैव विविधता अधिनियम, 2002 के तहत जैव विविधता विरासत स्थल के रूप में अधिसूचित किया है।
यह तमिलनाडु का दूसरा जैव विविधता विरासत स्थल है। इससे पहले 2022 में मदुरै के अरिट्टापट्टी को जैव विविधता विरासत स्थल के रूप में अधिसूचित किया गया था।
कासमपट्टी गांव के मध्य में स्थित ‘वीरा कोविल सेक्रेड ग्रोव’ 4.97 हेक्टेयर में फैला हुआ है।
राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह पावन उपवन समय की कसौटी पर खरा उतरा है। यह हरे-भरे आम के बागानों से घिरा हुआ है जो भूमि की प्राकृतिक सुंदरता और उर्वरता को बढ़ाता है।’’
बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने ‘कासमपट्टी वीरा कोविल सेक्रेड ग्रोव’ को जैव विविधता विरासत स्थल के रूप में अधिसूचित करने को को मंजूरी दे दी है जिसके बाद वन विभाग ने सरकारी राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित की।
वन मंत्री के. पोनमुडी ने इस अवसर पर सचिवालय में एक समारोह की अध्यक्षता की, जहां एक वीडियो भी जारी किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)