देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय ने एएमयू को 11 विदेशी मेडिकल स्नातकों को वजीफा जारी करने का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को निर्देश दिया कि वह विश्वविद्यालय की घटक इकाई जेएन मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप के लिए 11 विदेशी मेडिकल स्नातकों को दो सप्ताह के भीतर वजीफा जारी करे।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को निर्देश दिया कि वह विश्वविद्यालय की घटक इकाई जेएन मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप के लिए 11 विदेशी मेडिकल स्नातकों को दो सप्ताह के भीतर वजीफा जारी करे।

न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने एएमयू को अपने कोष से धनराशि जारी करने को कहा।

शीर्ष अदालत ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से कहा कि वह इस तथ्य के आधार पर एएमयू के खिलाफ कोई कदम न उठाए कि उससे कोई पूर्व मंजूरी नहीं मांगी गई थी।

जबीहुल्लाह सहित 11 स्नातकों ने याचिका दायर कर केवल भारतीय चिकित्सा स्नातकों को वजीफा देने की ‘‘भेदभावपूर्ण’’ प्रथा पर प्रकाश डाला।

याचिका में कहा गया कि दोनों श्रेणियों के स्नातक राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के नियमों के अनुसार समान इंटर्नशिप कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

पीठ ने कहा कि सभी मेडिकल इंटर्न, चाहे उन्होंने किसी भी देश से स्नातक किया हो, वजीफे के हकदार हैं।

एएमयू ने सुनवाई के दौरान कहा कि वह वर्तमान में केंद्र और यूजीसी के साथ विदेशी स्नातकों के भावी प्रशिक्षुओं को सहायता देने के लिए अतिरिक्त धनराशि पर विचार-विमर्श कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\