जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में दो दिन बाद तेजी लौटी, सेंसेक्स 114 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी निवेशकों के अनुकूल रुख और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से घरेलू शेयर बाजारों में दो दिन के अंतराल के बाद शुक्रवार को फिर तेजी लौटी और दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

मुंबई, चार नवंबर विदेशी निवेशकों के अनुकूल रुख और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से घरेलू शेयर बाजारों में दो दिन के अंतराल के बाद शुक्रवार को फिर तेजी लौटी और दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 113.95 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,950.36 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 64.45 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,117.15 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और विप्रो लाभ की स्थिति में रहे।

दूसरी तरफ डॉ रेड्डीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि जापान के निक्की में गिरावट रही।

यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में सकारात्मक रुख में कारोबार कर रहे थे। वहीं अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में बृहस्पतिवार को गिरावट रही थी।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों में लिवाली की। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 677.62 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीदारी की।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड