जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, सेंसेक्स का नया रिकॉर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को लगातार छठे का दिन जारी रहा और सेंसेक्स 70 अंक की बढ़त के साथ नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लाभ से बाजार धारणा को बल मिला।

मुंबई, 18 दिसंबर स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को लगातार छठे का दिन जारी रहा और सेंसेक्स 70 अंक की बढ़त के साथ नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लाभ से बाजार धारणा को बल मिला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 47,026.02 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर गया। अंत में सेंसेक्स 70.35 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,960.69 अंक पर बंद हुआ, जो इसका नया रिकॉर्ड है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19.85 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,760.55 अंक के अपने नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। बजाज ऑटो, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा कि बैंकिंग शेयरों में सुधार से घरेलू शेयर बाजार दिन के निचले स्तर से उबर लाभ में बंद हुए।

उन्होंने कहा कि विदेशी कोषों के रिकॉर्ड प्रवाह से इस समय बाजार को समर्थन मिल रहा है।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों कें अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,355.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग और जापान के निक्की में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.35 प्रतिशत के नुकसान से 51.32 प्रति डॉलर पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज