जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 760 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,200 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी एक प्रतिशत से अधिक मजबूत हुए। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच आईटी, तेल और गैस तथा बैंक शेयरों में लिवाली से घरेलू बाजार में तेजी आई।

मुंबई, 18 जुलाई शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी एक प्रतिशत से अधिक मजबूत हुए। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच आईटी, तेल और गैस तथा बैंक शेयरों में लिवाली से घरेलू बाजार में तेजी आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 760.37 अंक यानी 1.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,521.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 795.88 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 229.30 अंक यानी 1.43 प्रतिशत मजबूत होकर 16,200 अंक के पार 16,278.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में डॉ. रेड्डीज लैब, एचडीएफसी बैंक, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी शामिल हैं।

आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के बुनियादी शोध प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजार बढ़त के साथ खुला। दोपहर के कारोबार में आईटी, प्रौद्योगिकी और पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में और मजबूती आई। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा जैसे बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से भी बाजार को समर्थन मिला।’’

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग उल्लेखनीय रूप से लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.18 प्रतिशत उछलकर 103.4 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी है। उन्होंने शुक्रवार को 1,649.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी