जरुरी जानकारी | बिकवाली दबाव से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 112 अंक टूटा, निफ्टी नौवें दिन नुकसान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 112 अंक के नुकसान में रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रहने के बीच बाजार में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियों एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली दबाव से बाजार नीचे आया।

मुंबई, तीन मार्च उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 112 अंक के नुकसान में रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रहने के बीच बाजार में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियों एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली दबाव से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और यह 112.16 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,085.94 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह ऊंचे में 73,649.72 अंक तक गया और नीचे में 72,784.54 अंक तक आया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में लगातार नौवें कारोबारी सत्र में गिरावट रही और यह 5.40 अंक यानी 0.02 प्रतिशत के मामूली नुकसान के साथ 22,119.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 120 अंक तक टूट गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स, मारुति, सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मास्युटिकल्स और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक 2.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,171.10 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 3.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52 सप्ताह के निचले स्तर 1,156 रुपये पर आ गया था।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार कारोबार के दौरान निचले स्तर से धीरे-धीरे ऊपर आया। इसका कारण आर्थिक वृद्धि के आंकड़े हैं। खपत व्यय बढ़ने और कृषि क्षेत्र में वृद्धि से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। शेयर मूल्यांकन अब ऐसे बिंदु पर पहुंच रही है, जहां बाजार में गिरावट काफी आ चुकी है और शेयर मूल्य कम मूल्यांकन के स्तर पर आ सकता है। ऐसे में घरेलू संकेतक बाजार में सुधार के संकेत देते हैं।’’

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताएं और सतत पूंजी निकासी बाजार प्रतिभागियों को सतर्क रखे हुए है।

छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.70 प्रतिशत नीचे आया। हालांकि, मझोली कंपनियों से संबंधित सूचकांक 0.25 प्रतिशत चढ़ा।

बीएसई में 2,852 शेयरों में गिरावट रही जबकि 1,235 शेयर लाभ में रहे। 147 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं आया।

इस बीच, एक मासिक सर्वेक्षण में सोमवार को कहा गया कि नये ठेके और उत्पादन में कम वृद्धि के बीच फरवरी में भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर 14 महीने के निचले स्तर पर आ गई।

मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी भारत विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) फरवरी में 56.3 अंक पर रहा, जो जनवरी के 57.7 अंक से कम है। हालांकि, विनिर्माण पीएमआई ‘विस्तारकारी’ क्षेत्र में बना हुआ है।

पीएमआई की में 50 से ऊपर अंक विस्तार को दर्शाता है, जबकि 50 से नीचे का अंक गतिविधियों में संकुचन का संकेत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा