देश की खबरें | ‘गिग वर्कर्स’ के लिए कानून के नियम इसे जल्द लागू करे राज्य सरकार: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'गिग वर्कर्स' (ई कॉमर्स कंपनियों की ओर से वस्तुओं को पहुंचाने वाले कर्मी) के लिए उनकी सरकार द्वारा बनाए गए कानून के नियम बनाकर उसे जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है।

जयपुर, 17 सितंबर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'गिग वर्कर्स' (ई कॉमर्स कंपनियों की ओर से वस्तुओं को पहुंचाने वाले कर्मी) के लिए उनकी सरकार द्वारा बनाए गए कानून के नियम बनाकर उसे जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है।

उन्होंने यहां प्रताप नगर में एक ई-कॉमर्स कंपनी के प्रतिनिधि (डिलीवरी ब्वॉय) की मौत पर शोक जताते हुए यह मांग की है।

कांग्रेस नेता ने 'एक्स' पर लिखा,‘‘ऐप आधारित सेवाओं को पहुंचाने वाले गिग वर्कर्स के लिए हमारी कांग्रेस सरकार ने राजस्थान प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स (पंजीकरण एवं कल्याण) कानून विधानसभा से बनाया था। इस कानून में ‘गिग वर्कर्स’ के साथ कोई भी आकस्मिक घटना होने पर बीमा का प्रावधान है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मेरी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अपील है कि इस कानून के नियम बनाकर इसे जल्द से जल्द लागू करें जिससे किसी भी दुर्घटना की स्थिति में ‘गिग वर्कर्स’ एवं उनके परिजनों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा दी जा सके।’’

गहलोत के अनुसार प्रताप नगर में एक कार की टक्कर से जोमैटो (खानपान संबंधी एक ऑनलाइन मंच) के प्रतिनिधि रोहित की मृत्यु दुखद है। रोहित की पारिवारिक पृष्टभूमि भी समृद्ध नहीं है। ऐसे में उसके परिवार के सामने आजीविका का संकट भी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही हुआ है इसलिए मैं मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि रोहित के परिजनों की यथासंभव आर्थिक मदद की जाए जिससे इन्हें आर्थिक संबल मिल सके।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड