देश की खबरें | अगले मुख्यमंत्री के बारे में मंगलवार रात या बुधवार सुबह तक स्थिति स्पष्ट हो जायेगी: शिवसेना नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस संबंध में संशय के बीच शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा है कि इस मुद्दे पर मंगलवार रात या बुधवार सुबह तक स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।

मुंबई, 26 नवंबर महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस संबंध में संशय के बीच शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा है कि इस मुद्दे पर मंगलवार रात या बुधवार सुबह तक स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।

शिवसेना के प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के संबंध में फैसला एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ चर्चा के बाद लेंगे।

शिरसाट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘तीनों नेता (शिंदे, फडणवीस और अजित पवार) शाम को बैठक करेंगे और उचित निर्णय लेंगे। इसके (निर्णय) बारे में इन नेताओं द्वारा आज रात या बुधवार सुबह तक (मीडिया को) सूचित किया जाएगा।’’

इससे पहले दिन में शिरसाट ने कहा कि क्योंकि विधानसभा चुनाव शिंदे के नेतृत्व में लड़ा गया था इसलिए लोगों में आम भावना है कि उन्हें मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए।

शिरसाट ने हालांकि कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद के संबंध में भाजपा के शीर्ष नेताओं के रुख की जानकारी नहीं है।

तीन दिन पहले ही सत्तारूढ़ भाजपा नीत महायुति ने विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल कर कांग्रेस नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) के सत्ता हासिल करने के सपने को चकनाचूर कर दिया था।

भाजपा द्वारा सबसे अधिक 132 सीट जीतने के बाद फडणवीस के मुख्यमंत्री पद का दावेदार होने की अटकलें लगने लगीं। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 सीट पर जीत हासिल की। अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 41 सीट पर जीत दर्ज की है।

महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मंगलवार की सुबह मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

राज्यपाल ने शिंदे को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं देने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट