विदेश की खबरें | ब्रिटेन में भारतीय की हत्या के दोषी किशोर की सजा की समीक्षा की जाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में 80 वर्षीय भीम सेन कोहली की हत्या के मामले में दोषी करार दिये गये 15 वर्षीय किशोर की सात साल की जेल की सजा की ब्रिटेन की अत्यधिक उदार सजा योजना के तहत समीक्षा की जाएगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, पांच जुलाई ब्रिटेन में 80 वर्षीय भीम सेन कोहली की हत्या के मामले में दोषी करार दिये गये 15 वर्षीय किशोर की सात साल की जेल की सजा की ब्रिटेन की अत्यधिक उदार सजा योजना के तहत समीक्षा की जाएगी।

अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि किशोर की सजा की समीक्षा अपीलीय न्यायालय द्वारा की जाएगी। नाबालिग होने की वजह से किशोर के नाम का खुलासा नहीं किया।

यह निर्णय ब्रिटेन के सॉलिसिटर जनरल द्वारा मामले की विस्तृत समीक्षा के बाद लिया गया है, ताकि यह आंका जा सके कि क्या यह मामला पुनर्समीक्षा की निर्धारित सीमा को पूरा करता है।

अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सॉलिसिटर जनरल, लूसी रिग्बी केसी एमपी, एक निर्दोष व्यक्ति पर इस हिंसक, कायरतापूर्ण हमले से स्तब्ध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वह इस कठिन समय में भीम कोहली के दोस्तों और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहती हैं।"

उन्होंने कहा, मामले की विस्तृत समीक्षा करने के बाद, सॉलिसिटर जनरल ने निष्कर्ष निकाला कि 15 वर्षीय लड़के की सजा को अपीलीय न्यायालय में भेजा जा सकता है। अदालत यह निर्धारित करेगी कि सजा बढ़ाई जाए या नहीं।"

इंग्लैंड के पूर्वी लेस्टर स्थित एक पार्क में हुए हमले के मामले में गैर इरादतन हत्या का दोषी पाई गई 13 वर्षीय लड़की को पिछले साल सितबंर में कारावास की सजा नहीं दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\