देश की खबरें | संयुक्त सम्मेलन में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थल सेना, पुलिस और असैन्य अधिकारियों के एक संयुक्त सम्मेलन में बुधवार को यहां आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 22 जून थल सेना, पुलिस और असैन्य अधिकारियों के एक संयुक्त सम्मेलन में बुधवार को यहां आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सेना की टाइगर डिवीजन ने संयुक्त सुरक्षा समन्वय सम्मेलन का आयोजन किया, जिसकी सह-अध्यक्षता जनरल ऑफिसर कमांडिंग, राइजिंग स्टार कोर, लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश कुमार ने की तथा जम्मू तथा सांबा में सुरक्षाबलों की तैयारियों का समन्वय किया।

पवित्र अमरनाथ गुफा में बनने वाले हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए 43 दिन लंबी यात्रा 30 जून को दो मार्गों-पहलगाम और बाल्टाल से शुरू होगी।

प्रवक्ता ने कहा, "उच्चस्तरीय बैठक के दौरान यात्रा के लिए खतरे की आशंका और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।"

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, जम्मू और सांबा के उपायुक्त, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी, राज्य खुफिया ब्यूरो के उप निदेशक, जम्मू और सांबा के फॉर्मेशन कमांडर और ब्रिगेड कमांडर शामिल हुए।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने यहां भगवती नगर में तीर्थयात्रियों के मुख्य शिविर यात्री निवास और उसके आसपास मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी