जरुरी जानकारी | औद्योगिक पार्क रेटिंग प्रणाली का दूसरा संस्करण जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने मंगलवार को औद्योगिक पार्क रेटिंग व्यवस्था का दूसरा संस्करण जारी किया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट से इन पार्कों के समक्ष अवसरों और प्रमुख चुनौतियों को सामने लाने तथा उस पर विचार-विमर्श करने में मदद मिलेगी।

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने मंगलवार को औद्योगिक पार्क रेटिंग व्यवस्था का दूसरा संस्करण जारी किया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट से इन पार्कों के समक्ष अवसरों और प्रमुख चुनौतियों को सामने लाने तथा उस पर विचार-विमर्श करने में मदद मिलेगी।

वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री के अनुसार यह जरूरी है कि यह व्यवस्था अगले संस्करणों के लिए खुद को सुधारती रहे और उद्योगों से संबद्ध उन पहलुओं को सामने लाए, जिन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस अभियान का महत्व विशेष रूप से कोविड महामारी को देखते हुए है क्योंकि यह भारत औद्योगिक ‘लैंड बैंक’ का विस्तार है। इसमें निवेशकों को निवेश के लिए अपने पसंदीदा स्थान की पहचान करने में मदद करने के लिए जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली)-संबद्ध आंकड़ों में 4,400 से अधिक औद्योगिक पार्क शामिल हैं। ’’

प्रकाश ने कहा कि पोर्टल फिलहाल 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के उद्योग आधारित जीआईएस प्रणाली को एकीकृत कर रहा है। इस पर भूखंड आधारित सूचना वास्तविक समय के आधार पर अद्यतन किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम देशभर में एकीकरण का काम दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

वाणिज्य मंत्रालय ने 2018 में औद्योगिक पार्क रेटिंग प्रणाली (आईपीआरएस) की शुरूआत की थी। इसे पायलट आधार पर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और ज्ञान भागीदार पीडब्ल्यूसी की भागीदारी के साथ तैयार किया गया था।

इस पहल का मकसद देश भर में औद्योगीकरण के लिये औद्योगिक बुनियादी ढांचे की प्रतिस्पर्धात्मकता और अनुकूल नीति को बढ़ाना है।

रिपोर्ट के मुताबिक रेटिंग के लिए 449 पार्क और विशेष आर्थिक क्षेत्र नामित किये गये हैं।

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘आईपीआरएस कार्यक्रम ने औद्योगिक बुनियादी ढांचे में बेहतर गतिविधियों और कमी की पहचान करने में मदद की है। देश में औद्योगिक पार्कों और क्षेत्रों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए इसे मजबूत करने की आवश्यकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\