जरुरी जानकारी | रुपये ने शुरुआती लाभ गंवाया, पांच पैसे टूटकर 73.36 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर की मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये ने शुरुआती लाभ गंवा दिया और यह डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 73.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 15 अक्टूबर अमेरिकी डॉलर की मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये ने शुरुआती लाभ गंवा दिया और यह डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 73.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.32 रुपये पर खुला तथा कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 73.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को बंद भाव 73.31 रुपये प्रति डॉलर था।

यह भी पढ़े | Monalisa Hot Photo: वजन घटाने के बाद भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने दिखाई अपनी कातिल अदाएं, पहनी हॉट ड्रेस.

कारोबार के दौरान विनिमय दर में 73.22-73.41 के दायरे में घट-बढ़ हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामले और अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज को लेकर अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

यह भी पढ़े | Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने इस खास अंदाज में दी बधाई, पूर्व क्रिकेटर ने ऐसे दिया जवाब.

इसके अलावा डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयरों में भारी बिकवाली से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की घट-बढ़ दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत मजबूत होकर 93.69 पर पहुंच गया।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 821.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू