जरुरी जानकारी | रुपये ने शुरुआती बढ़त गंवाई, नौ पैसे की गिरावट के साथ 72.55 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और विदेशों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते रुपये ने मंगलवार को शुरुआती बढ़त गंवा दी और कारोबार के अंत में नौ पैसे की गिरावट के साथ 72.55 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबई, 16 मार्च घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और विदेशों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते रुपये ने मंगलवार को शुरुआती बढ़त गंवा दी और कारोबार के अंत में नौ पैसे की गिरावट के साथ 72.55 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय इकाई अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.46 पर खुली और दिन के कारोबार के दौरान 72.37 ऊपरी स्तर और 72.64 के निचले स्तर तक गई।

अंत में रुपया पिछले बंद के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 72.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया सोमवार को 72.46 पर बंद हुआ था।

शेयरखान, बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक सैफ मुकादम ने कहा कि वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार के कमजोर रुख के चलते रुपये में गिरावट आई। इसके अलावा निराशाजनक आर्थिक आंकड़ों के कारण भी रुपया कमजोर हुआ।

प्रमुख केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीति बैठकों से पहले बाजार सतर्क रुख अपना रहा है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते रुपये को कुछ राहत मिली।

जर्मनी, फ्रांस और इटली के बाद दूसरे यूरोपीय देशों द्वारा कोविड-19 की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन पर प्रतिबंध लगाने के चलते कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है।

उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिन डालार : रुपया विनिमय दर 72.25 से 73.00 के बीच रह सकती है।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 91.87 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.51 प्रतिशत गिरकर 67.84 डालर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,101.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदा, टॉम बैंटन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\