देश की खबरें | आतंकवाद की जड़ पर हमला करना होगा, टहनियां अपने आप सूख जाएंगी: अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यह लड़ाई लंबी है और दहशतगर्दी की जड़ पर हमला करना होगा।

लखनऊ, सात मई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यह लड़ाई लंबी है और दहशतगर्दी की जड़ पर हमला करना होगा।

यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाये जाने का स्वागत करते हुए कहा, ''सपा पहलगाम हमले के बाद दिल्ली में आयोजित सर्वदलीय बैठक में पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि इस मामले में जो भी कार्रवाई करनी होगी, उसमें पार्टी सरकार के साथ खड़ी रहेगी।''

उन्होंने कहा, ''जब आतंकवाद की जड़ पर हमला होगा तो यह जो टहनियां दिखाई दे रही हैं वे अपने आप सूख जाएंगी। यह लड़ाई लंबी है और सीमा की सुरक्षा के लिए हमेशा सजग रहना पड़ेगा। चूक की कोई भी गुंजाइश स्वीकार नहीं की जा सकती। हमें अपनी सेना पर अपने सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा है।’’

यादव ने कहा कि भारत को और मजबूती के साथ आतंकवाद का मुकाबला करना पड़ेगा क्योंकि दुनिया आतंकवाद का मुकाबला कर रही है।

उन्होंने कहा, ''अभी सर्वदलीय बैठक फिर से बुलाया जाना तय हुआ है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव उस बैठक में शामिल होंगे। जो हमारी पार्टी का सुझाव होगा, वह उसे जरूर देंगे।''

यादव ने केंद्र सरकार की ‘अग्निवीर योजना’ पर निशाना साधते हुए कहा, ''कुछ लोग कहते थे कि अब नए तरीके का युद्ध है और इसमें फौज की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका परिणाम यह हुआ कि ‘अग्निवीर’ जैसी व्यवस्था लागू हुई थी। जो स्थाई नहीं है। लेकिन वे ही लोग अब परंपरागत तरीकों को क्यों अपना रहे हैं?''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\