देश की खबरें | मुंबई के मॉल की छत पर आग लगी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) इलाके में स्थित ‘फीनिक्स मॉल’ की छत पर बृहस्पतिवार रात आग लग गई। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, तीन अप्रैल मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) इलाके में स्थित ‘फीनिक्स मॉल’ की छत पर बृहस्पतिवार रात आग लग गई। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक, मॉल की छत पर रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर आग लगी, जिसके बाद तुरंत वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया।

इस संबंध में एक निकाय अधिकारी ने बताया कि आग के कारण पूरे शॉपिंग सेंटर में धुआं फैल गया, लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

दमकल विभाग की चार गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे तथा करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

फिलहाल, आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now