देश की खबरें | दंगाई नहीं बच पाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी : ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा कराने का भाजपा पर मंगलवार को आरोप लगाया और कहा कि वह किसी दंगाई को बच कर भागने नहीं देंगी तथा ‘‘दंगाबाज’’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दीघा (पश्चिम बंगाल), चार अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा कराने का भाजपा पर मंगलवार को आरोप लगाया और कहा कि वह किसी दंगाई को बच कर भागने नहीं देंगी तथा ‘‘दंगाबाज’’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिये बगैर उन पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने यह उल्लेख किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा था कि यदि वह बिहार में सत्ता में आएगी तो दंगाइयों को उल्टा लटका देगी। ममता ने हैरानगी जताते हुए सवाल किया कि इस तरह की कार्रवाई ‘‘उसके गुंडों’’ के खिलाफ क्यों नहीं की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुगली और हावड़ा जिलों में हिंसा की घटनाएं हुई हैं।

ममता ने कहा, ‘‘हुगली और हावड़ा में हिंसा के पीछे भाजपा का हाथ है। वे बंगाल में हिंसा के लिए अन्य राज्यों से गुंडों को लेकर आए, जो हमारी संस्कृति में नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा कर हिंदू धर्म को बदनाम कर रहे हैं। लेकिन दंगाइयों का कोई धर्म नहीं है, वे महज राजनीतिक गुंडे हैं। मैं हर किसी से शांति बरतने की अपील करती हूं।’’

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भाजपा का कहना है कि यदि पार्टी बिहार में सत्ता में आती है, तो यह दंगाइयों को उल्टा लटका देगी। तो फिर, वह अपने उन गुंडों के लिए ऐसा क्यों नहीं कर रही, जो बंगाल में संकट पैदा कर रहे हैं? पुण्य का काम घर से ही शुरू होता है।’’

शाह ने बिहार के नवादा जिले में हाल में एक रैली में कहा था कि अगर बिहार में 2025 में भाजपा की सरकार बनती है, तो दंगाइयों को उल्टा लटका दिया जाएगा। बिहार में भी राम नवमी के त्योहार के दौरान साम्प्रदायिक झड़पें हुईं थीं।

ममता ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘बाम’ (वाम दल) और ‘राम’ (भाजपा) ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ हाथ मिला लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं निरंतर फोन पर स्थिति की जानकारी ले रही हूं क्योंकि हम नहीं जानते कि कब और कहां भाजपा हिंसा शुरू कर देगी।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा आयोजित शोभायात्रा में लोग हथियार लिये नजर आये थे।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने पिछले हफ्ते हावड़ा जिले में राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान अपने पास कथित तौर पर ‘रिवॉल्वर’ रखने वाले युवक को बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘उसे बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान, युवक ने स्वीकार किया कि रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान उसके पास एक रिवॉल्वर थी। उसे वीडियो में देखा जा सकता है। हमने उसे राज्य सीआईडी के हवाले कर दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू