जरुरी जानकारी | आसियान के साथ व्यापार समझौते की समीक्षा में देरी नहीं होनी चाहिए: जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत और आसियान देशों के बीच व्यापार समझौते की समीक्षा में और देरी नहीं होनी चाहिए।

गुवाहाटी, 25 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत और आसियान देशों के बीच व्यापार समझौते की समीक्षा में और देरी नहीं होनी चाहिए।

जयशंकर ने यहां 'एडवांटेज असम' शिखर सम्मेलन में एक सत्र में कहा कि नई दिल्ली और इन देशों के बीच संबंधों में लगातार मजबूती आई है, जिसका सभी संबंधित पक्षों को अधिक लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ''व्यापार समझौते को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। इससे एआई, सेमीकंडक्टर, हरित पोत परिवहन और हरित हाइड्रोजन जैसे उभरते क्षेत्रों में अवसरों के साथ आपसी रिश्ते को नया आर्थिक प्रोत्साहन मिल सकता है।''

मंत्री ने कहा कि मलेशिया और थाईलैंड ने भारतीयों के लिए वीजा को उदार बनाया है और अन्य आसियान सदस्यों ने भी हवाई संपर्क का विस्तार किया है।

मंत्री ने कहा कि नए अवसर खुले हैं और यह वास्तव में सभी के लिए फायदेमंद है, जिसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया, दोनों ही भारत के कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण आर्थिक पक्ष के रूप में उभरे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\