जरुरी जानकारी | नवंबर में रिजर्व बैंक, डॉलर का शुद्ध लिवाल रहा, 10.261 अरब डॉलर की शुद्ध खरीद की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक नवंबर में अमेरिकी मुद्रा का लिवाल बना रहा जहां उसने 10.261 अरब अमरीकी डालर की शुद्ध खरीद की। आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

मुंबई, 21 जनवरी भारतीय रिजर्व बैंक नवंबर में अमेरिकी मुद्रा का लिवाल बना रहा जहां उसने 10.261 अरब अमरीकी डालर की शुद्ध खरीद की। आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

जनवरी के लिए रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए मासिक बुलेटिन के अनुसार, समीक्षाधीन महीने के दौरान, केंद्रीय बैंक ने 14.289 अरब अमरीकी डॉलर की खरीद की और 4.028 अरब डॉलर की बिक्री।

इस साल अक्टूबर में, हालांकि रिजर्व बैंक ने हाजिर बाजार से 15.64 अरब अमरीकी डॉलर की खरीद की थी, लेकिन उसने अमेरिकी मुद्रा की बिक्री नहीं की।

नवंबर 2019 में, रिजर्व बैंक ने 7.458 अरब अमरीकी डॉलर की खरीद की थी और हाजिर बाजार में 53 करोड़ अमरीकी डालर की बिक्री की थी।

वित्तवर्ष 2020 में, केंद्रीय बैंक ने 45.097 अरब अमरीकी डॉलर की शुद्ध खरीद की थी। इस दौरान हाजिर बाजार में उसने 72.205 अरब अमेरिकी डॉलर की खरीद की और 27.108 अरब अमेरिकी डॉलर की बिक्री की थी।

डॉलर के वायदा बाजार में, नवंबर के अंत तक तैयार शुद्ध खरीद 28.344 अरब डॉलर की हुई थी, जो अक्टूबर में 13.556 अरब डॉलर की हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\