विदेश की खबरें | महारानी का स्वास्थ्य बिलकुल ठीक, उन्हें बस थोड़ा आराम करना चाहिए : बोरिस जॉनसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय “बेहद अच्छी स्थिति” में हैं लेकिन उन्हें चिकित्सकों की थोड़े आराम की सलाह का पालन करने की जरूरत है।

लंदन, 30 अक्टूबर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय “बेहद अच्छी स्थिति” में हैं लेकिन उन्हें चिकित्सकों की थोड़े आराम की सलाह का पालन करने की जरूरत है।

जॉनसन की यह टिप्पणी बकिंघम पैलेस की उस घोषणा के एक दिन बाद आया है कि 95 वर्षीय महारानी को दो हफ्तों के आराम की सलाह दी गई है और उस दौरान वो सिर्फ हल्के फुल्के काम ही करेंगी।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री का महारानी के साथ लोगों से संपर्क का साप्ताहिक कार्यक्रम निर्धारित होता है जो अक्सर डिजिटल या टेलीफोनिक रूप में होता है।

जॉनसन ने रोम में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से कहा, “मैंने महारानी से बात की, जैसा कि मैं हर हफ्ते करता हूं, इस हफ्ते भी की और वह बहुत अच्छी फॉर्म में हैं।”

उन्होंने कहा, “उन्हें बस अपने डॉक्टरों की सलाह का पालन करना है और कुछ आराम करना है और मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण बात है। पूरा देश उन्हें शुभकामना देता है।”

शुक्रवार को, बकिंघम पैलेस ने घोषणा की कि महारानी एक पखवाड़े के लिए आधिकारिक यात्रा नहीं करेगी, लेकिन 14 नवंबर को वार्षिक विश्व युद्ध स्मारक कार्यक्रम से जुड़े स्मृति दिवस में भाग लेने की इच्छुक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\