देश की खबरें | जब तक एक भी किसान क्रय केंद्र पर आएगा तब तक धान की खरीद जारी रहेगी : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को जन समस्याओं और विकास के प्रति सांसदों-विधायकों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करते हुए कहा कि प्रदेश में धान की खरीद सुचारू रूप से चल रही है और जब तक एक भी किसान क्रय केन्द्र पर आएगा तब तक यह खरीद जारी रहेगी।

गोरखपुर/लखनऊ, 14 जनवरी उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को जन समस्याओं और विकास के प्रति सांसदों-विधायकों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करते हुए कहा कि प्रदेश में धान की खरीद सुचारू रूप से चल रही है और जब तक एक भी किसान क्रय केन्द्र पर आएगा तब तक यह खरीद जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में सांसदों तथा विधायकों के साथ आहूत एक बैठक में गोरखपुर मण्डल की विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर के सांसदों व विधायकों से उनके क्षेत्र की विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा, '' प्रदेश में धान की खरीद सुचारू रूप से चल रही है और जब तक एक भी किसान क्रय केन्द्र पर आएगा तब तक यह खरीद जारी रहेगी। क्रय केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जनप्रतिनिधि भी निरीक्षण करते रहें।''

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘ट्रेड, टेक्नोलॉजी और टूरिज्म’ के मंत्र को आत्मसात कर उत्तर प्रदेश समृद्धि के नए सोपान पर आगे बढ़ रहा है तथा बेहतर कानून-व्यवस्था तथा नीतिगत सुधारों के माध्यम से प्रदेश आज देश-दुनिया में निवेश का श्रेष्ठतम गंतव्य बनकर उभरा है। इस छवि का फायदा गोरखपुर मण्डल को भी अधिकाधिक मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 10-12 फरवरी को ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ का आयोजन किया जा रहा है और इस सम्मेलन से पहले दुनिया भर के निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश का आमंत्रण देने की हमारी कार्ययोजना को आशातीत सफलता मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज