देश की खबरें | प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की आज पूरे देश में चर्चा : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा मित्र योजना से राजस्थान के आठ लाख किसानों का बिजली बिल शून्य होने का दावा करते हुये राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की आज पूरे देश में चर्चा है।

जयपुर, 22 दिसंबर मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा मित्र योजना से राजस्थान के आठ लाख किसानों का बिजली बिल शून्य होने का दावा करते हुये राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की आज पूरे देश में चर्चा है।

गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियों को अधिकतम राहत देने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उड़ान योजना संचालित की जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा मित्र योजना से राज्य के आठ लाख किसानों का बिजली बिल शून्य हो गया है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से राजस्थान मॉडल प्रदेश बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से आमजन को महंगे इलाज की चिंता से मुक्ति मिली है और इस योजना के तहत प्रदेशवासियों के लिए 10 लाख रुपये तक का इलाज निःशुल्क कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक प्रदेशवासी को पानी, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सभी बजट जनकल्याणकारी रहे हैं तथा आने वाला बजट युवाओं और विद्यार्थियों को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्रत्येक योजना के मूल में वंचित वर्गों का उत्थान है।

गहलोत बृहस्पतिवार को जयपुर के कंवर का बास में 68.15 करोड़ रूपए के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए बीसलपुर योजना का कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को पेयजल एवं सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है और किसानों को रबी की फसल की सिंचाई के लिए समुचित विद्युत आपूर्ति के लिए बुधवार को आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशालाओं को नौ महीने का अनुदान देने वाला राजस्थान एकमात्र राज्य है। उन्होंने कहा कि लम्पी स्किन डिजीज की प्रभावी रोकथाम कर गौवंश के संरक्षण का कार्य राज्य सरकार ने किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर