जरुरी जानकारी | गोदरेज प्रॉपर्टीज का चौथी तिमाही में मुनाफा 19 प्रतिशत घटकर 382 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत घटकर 381.99 करोड़ रुपये रह गया।

नयी दिल्ली, दो मई रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत घटकर 381.99 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी का पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 471.26 करोड़ रुपये रहा था।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कुल आय बढ़कर 2,681.06 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में 1,914.82 करोड़ रुपये थी।

समूचे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 1,399.89 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2023-24 में यह 725.27 करोड़ रुपये रहा था।

पिछले वित्त वर्ष में कुल आय बढ़कर 6,967.05 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 4,334.22 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\