देश की खबरें | प्रधानमंत्री 20 जून को ओडिशा में भाजपा सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजित भव्य समारोह में भाग लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को ओडिशा पहुंचेंगे और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां एक वरिष्ठ मंत्री ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, सात जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को ओडिशा पहुंचेंगे और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां एक वरिष्ठ मंत्री ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि 12 जून को राज्य में भाजपा सरकार के एक साल पूरे हो रहे हैं लेकिन मुख्य समारोह 20 जून को होगा क्योंकि प्रधानमंत्री उस दिन राज्य का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा में मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों में कई बदलाव किए गए हैं। सरकार का गठन 12 जून, 2024 को हुआ था और इस वर्ष 12 जून को सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। हालांकि, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए मुख्य समारोह 20 जून को होगा।’’

ओडिशा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक पुजारी ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों से 12 जून को होने वाले समारोह में शामिल होने का आग्रह किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि प्रधानमंत्री उस दिन पहले से ही व्यस्त हैं, इसलिए वह 20 जून को आएंगे और उसी के अनुसार कार्यक्रम में बदलाव किए जा रहे हैं।’’

पुजारी ने कहा कि कार्यक्रम के बारे में अंतिम ब्योरा जल्द जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हाल में नयी दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य को 12 जून को होने वाले वर्षगांठ समारोह के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया था।

वर्षगांठ समारोह के तहत ओडिशा के सभी मंत्रियों को माझी सरकार के कार्यकाल के पहले साल के दौरान के रिपोर्ट कार्ड को लोगों तक पहुंचाने के लिए जिलों का दौरा करने का काम सौंपा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\