देश की खबरें | प्रधानमंत्री को मणिपुर की स्थिति पर बयान देना चाहिए, सांसदों की मांग वाजिब : सत्यपाल मलिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को कहा कि विपक्षी सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मणिपुर की स्थिति को लेकर बयान देने की जा रही मांग ‘‘वाजिब’’ है। उन्होंने साथ ही सवाल किया कि राज्य के मुख्यमंत्री को क्यों नहीं हटाया गया।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को कहा कि विपक्षी सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मणिपुर की स्थिति को लेकर बयान देने की जा रही मांग ‘‘वाजिब’’ है। उन्होंने साथ ही सवाल किया कि राज्य के मुख्यमंत्री को क्यों नहीं हटाया गया।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में संवाददाताओं से बातचीत में मलिक ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि वह क्यों इससे (संसद में बयान देने से) बच रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री मोदी की मुखर आलोचना के लिए चर्चा में रहे मलिक ने कहा, ‘‘सांसदों की यह मांग वाजिब है कि माननीय प्रधानमंत्री को सदन में आकर अपना बयान देना चाहिए और मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।’’

मलिक ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश ने ‘‘चेतावनी’’ दी की कि अगर जमीन पर कुछ नहीं होगा तो वह कदम उठाएगा जिसके बाद प्रधानमंत्री ने संसद के बाहर इस मुद्दे पर बात की।

मणिपुर की स्थिति के बारे में जब पूछा गया तो मलिक ने ‘पीटीआई वीडियो सेवा’ से कहा, ‘‘यहां तक कि चार मई की घटना के बाद मुख्यमंत्री को हटाने को लेकर...दो महीने से अधिक समय बीत चुका है और अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह पूरे देश के लिए शर्मनाक है।’’

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मलिक ने संयुक्त किसान मजदूर संगठन द्वारा बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन को सबसे पहले संबोधित किया और 2020-21 के किसान आंदोलन को याद किया जिसके बाद सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया था।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल ने कहा कि किसान जानते हैं कि अपने अधिकारों के लिए कैसे लड़ा जाता है और ‘‘मुझे उम्मीद है कि वे एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) भी लागू करा लेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\