देश की खबरें | प्रधानमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि संघर्षविराम की घोषणा क्यों की गई : संजय सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि संघर्षविराम की घोषणा क्यों की गई।

सुलतानपुर (उप्र), तीन जून आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि संघर्षविराम की घोषणा क्यों की गई।

संजय सिंह ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद कहा था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी रहेगा।

उन्होंने सवाल उठाया कि उन आतंकवादियों को अभी तक नहीं मारा गया, जिन्होंने पहलगाम में हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा, ऐसे में संघर्षविराम की घोषणा के पीछे का कारण स्पष्ट किया जाना चाहिए।

सांसद ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति पहले ट्वीट करते हैं और बाद में भारत उसकी पुष्टि करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह देश की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ है।’’

उन्होंने दावा किया कि ट्रंप व्यापार बंद करने की धमकी देकर लड़ाई रुकवाने की बात कर रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने इसका जवाब नहीं दिया।

आप सांसद ने मांग की है कि इन सभी सवालों का जवाब देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\