देश की खबरें | कर्नाटक में प्रवेश से एक दिन पहले कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पोस्टर फाड़े गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में प्रवेश से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के स्वागत में चामराजनगर जिले के गुंदलूपेट में लगाए गए पोस्टर फटे पाये गये।

बेंगलुरु, 29 सितंबर कर्नाटक में प्रवेश से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के स्वागत में चामराजनगर जिले के गुंदलूपेट में लगाए गए पोस्टर फटे पाये गये।

यात्रा का कर्नाटक चरण शुक्रवार को प्रारंभ होगा और पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी केरल की सीमा पर स्थित चामराजनगर जिले के गुंदलूपेट से होते हुए राज्य में प्रवेश करेंगे।

पोस्टर फटे होने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस ने कटाक्ष किया, ‘‘40 फीसदी कमीशन वाली बोम्मई सरकार को पहले से ही घबराहट हो रही है।’’

कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा के भाड़े के गुंडों की ‘‘भारत तोड़ो टीम’’ को पोस्टरों को क्षतिग्रस्त करने और फाड़ने के काम में लगाया गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वे महंगाई, बेरोजगारी, असमानता और विभाजन के खिलाफ लड़ाई के बिगुल को कभी नहीं रोक पाएंगे।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कई पोस्टर फाड़े और जलाए हैं।

शिवकुमार ने चामराजनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं लेकिन भाजपा के लोगों ने कुछ बैनर फाड़े और जलाए हैं। हम झुकने वाले नहीं हैं। हमने इस तरह की कई चीजों का सामना किया है। उन्हें (भाजपा को) यह पता होना चाहिए।’’

उन्होंने मांग की कि पुलिस बैनर फाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के करीबी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने इस संबंध में संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ सभी जानते हैं कि कौन ‘भारत जोड़ो’ और कौन ‘तोड़ो’ कर रहा है। शिवकुमार को घटना पर टिप्पणी करने दीजिये। पोस्टर लगाने के लिए आवश्यक तौर पर अनुमति ली जानी चाहिए।’’

बोम्मई ने साथ ही कहा कि भाजपा को किसी राजनीतिक दल के पोस्टर फाड़ने की जरूरत नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Preview: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

TCS Nashik Case: टीसीएस नासिक धर्मांतरण और उत्पीड़न मामला, आरोपों की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश और पूर्व IPS अधिकारी की समिति गठित

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा वेदर अपडेट

Bird Flu Alert in Karnataka: बेंगलुरु में बर्ड फ्लू का अलर्ट, H5N1 वायरस की पुष्टि के बाद कर्नाटक सरकार ने जारी की चेतावनी, जानें प्रमुख लक्षण और बचाव के उपाय