देश की खबरें | खाली डिब्बे में मिले मजदूर का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं चल सका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के रेलवे यार्ड के एक खाली डिब्बे में सफाई के दौरान बुधवार को मृत पाए गए बस्ती के एक मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कर उसका बिसरा जांच के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

जियो

झांसी (उप्र), 30 मई उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के रेलवे यार्ड के एक खाली डिब्बे में सफाई के दौरान बुधवार को मृत पाए गए बस्ती के एक मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कर उसका बिसरा जांच के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

हालांकि पोस्टमार्टम से मौत के कारणों का पता नही चल सका है।

यह भी पढ़े | झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिये काउंसलिंग के बाद ‘स्पॉट राउंड’ के दिये निर्देश.

मजदूर मोहन शर्मा के परिजनों द्वारा शुक्रवार देर शाम झांसी में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि मुंबई से झांसी तक आने के बाद वह बस्ती आने के लिए निकला था और वह मधुमेह का रोगी था।

रेलवे के क्षेत्राधिकारी नईम खान मंसूरी ने बताया कि मृतक के पास 23 मई को 9:30 बजे खरीदा गया रेलवे का टिकट मिला था। उन्होंने बताया कि ऐसी संभावना है कि 11:30 बजे निकली एक गाड़ी से वह मजदूर गया हो। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कोई स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है,परंतु शव करीब चार दिन पुराना बताया गया है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 313 पॉजिटिव मामले पाए गए: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि मृतक मोहन शर्मा के साथ कोई आपराधिक घटना होने की आशंका दिखाई नहीं देती है। सही स्थिति पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

बस्ती के हलुआ गांव निवासी मोहन शर्मा (45) नामक इस मजदूर के पास मिले 23 मई के गोरखपुर जाने वाली ट्रेन टिकट के संबंध में रेलवे प्रशासन ने बताया कि उस दिन ट्रेन गोरखपुर नहीं बल्कि बरौनी के लिए गाड़ी निकली थी जो कि 27 मई को वापस आई है। संभवतः मजदूर बरौनी वाली ट्रेन में बैठा था।

क्षेत्राधिकारी मंसूरी ने मृतक के परिजनों के हवाले से बताया कि मोहन शर्मा किसी बस द्वारा मुंबई से झांसी तक आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\