Baba Siddique Murder: बाबा सिद्धीकी की हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल राजस्थान से लाई गई थी, मुंबई पुलिस का खुलासा

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल को दो आरोपियों ने राजस्थान से लाया था, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने अपनी जांच का हवाला देते हुए सोमवार को यह जानकारी दी.

(Photo Credits FB)

मुंबई, 21 अक्टूबर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल को दो आरोपियों ने राजस्थान से लाया था, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने अपनी जांच का हवाला देते हुए सोमवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि राम कनौजिया और भगवत सिंह ओम सिंह ने हत्या में इस्तेमाल तीन में दो पिस्तौल हासिल करने के लिए राजस्थान का दौरा किया था. उन्होंने बताया कि दोनों पिस्तौल विदेश में बनी थी और 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में सिद्दीकी की हत्या में प्रयुक्त की गई थी.

राज्य के पूर्व मंत्री को तीन बंदूकधारियों ने उनके विधायक बेटे जीशान के कार्यालय के नजदीक गोली मारी थी. इस बहुचर्चित हत्याकांड की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अब तक मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो कथित शूटर हरियाणा निवासी गुरमेल सिंह और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज कश्यप शामिल हैं. तीसरा शूटर शिवकुमार गौतम हत्या की साजिश में शामिल कुछ अन्य लोगों के साथ फरार है.

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि कनौजिया और सिंह इस बहुचर्चित अपराध को अंजाम देने से तीन महीने पहले जुलाई में हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल लेने के लिए राजस्थान गए थे. उन्होंने बताया कि मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर निवासी सिंह (32) गिरफ्तारी के समय नवी मुंबई में कबाड़ का व्यापार कर रहा था.

अधिकारी ने बताया कि दोनों ने एक व्यक्ति से हथियार प्राप्त किए थे, जिसके कपड़े उनसे मुलाकात से पहले दिए गए विवरण से मेल खाते थे. उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस अब राजस्थान पुलिस की मदद से उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने उन्हें हथियार उपलब्ध कराए थे. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विदेश में निर्मित ये हथियार राजस्थान में कैसे पहुंचे.

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने सिद्दीकी (66) की तस्वीरें इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया मंच से एकत्र की थीं. उन्होंने कहा कि जांच दल सतर्कता से काम कर रहा है, क्योंकि गिरफ्तार आरोपी पूछताछ के दौरान भ्रामक जानकारी दे रहे हैं. अधिकारी के मुताबिक अपराध शाखा की टीम ने फरार आरोपियों, विशेषकर गौतम की तलाश तेज कर दी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में शिम्रोन हेटमायर की आंधी में उड़े गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 255 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\