देश की खबरें | फरीदाबाद में पिकअप गाड़ी ने होमगार्ड को टक्कर मारी, करीब एक किमी तक घसीटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फरीदाबाद में एक पुलिस नाके पर होमगार्ड कर्मी को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक उसे गाड़ी के बोनट पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, एक जून फरीदाबाद में एक पुलिस नाके पर होमगार्ड कर्मी को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक उसे गाड़ी के बोनट पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना दिल्ली-मथुरा मार्ग पर सोहना टी प्वाइंट पर हुई, जब पिकअप वाहन के चालक ने दस्तावेज जांच के लिए रुकने से इनकार कर दिया और उसने होमगार्ड गौरव को गाड़ी से टक्कर मार दी जिससे वह वाहन में फंस गया और इसी हालत में उसने पिकअप गाड़ी चला दी।

गौरव की शिकायत के अनुसार, वह उपनिरीक्षक राजेश कुमार के साथ नाके पर वाहनों की जांच कर रहे थे, तभी दिल्ली की तरफ से आ रही एक पिकअप गाड़ी को रोका गया, जिसके पिछले दरवाजे खुले थे।

उन्होंने कहा, "जब मैंने गाड़ी के कागजात मांगे तो चालक ने मुझे टक्कर मारते हुए गाड़ी तेजी से भगा दी। मैंने बोनट पकड़ लिया और लोहे की जाली से चिपक गया। वह करीब एक किलोमीटर तक गाड़ी चलाता रहा। साथी पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रुकवाई।"

होमगार्ड के पैर में चोटें आईं हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने फरीदाबाद के तिरखा कॉलोनी से चालक कुंदन को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके पास गाड़ी के पूरे कागजात नहीं होने की वजह से वह भाग गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिकअप को जब्त कर लिया गया है और नगर बल्लभगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट