IND vs SA: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा- ओवर-गति पर जुर्माना कई बार कठोर लगता है, लेकिन बेहतर होने की जरूरत

उन्होंने कहा, ‘‘आईसीसी ने अब अंक कटौती करने का तरीका अपनाया है. इससे मुझे कोई परेशानी नहीं है. परिस्थितियों के मुताबिक हालांकि थोड़ी सी छूट मिलनी चाहिये. पिछली बार हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हुए थे. बेशक हमें कुछ छूट दी गई थी लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता है. यह बताना मुश्किल होता है कि आप कितने मिनट गंवाते हैं.’’

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI)

जोहानिसबर्ग: भारत (India) के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने रविवार को स्वीकार किया कि उनकी टीम को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ सेंचुरियन में पहले टेस्ट में ओवर-गति के कारण विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का एक अंक गंवाने के बाद इस मामले में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है. उन्हें हालांकि लगता है कि कुछ मामलों में इसमें छूट दी जा सकती है. ओवर-गति कम होने पर  डब्ल्यूटीसी अंक से कटौती किसी भी टीम के लिए फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल कर सकती है. IND vs SA 2nd Test: कल से शुरू होगा टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट, देखें हेड टू हेड आंकड़े

आस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट में तय समय में आठ ओवर कम फेंकने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आठ डब्ल्यूटीसी अंक का जुर्माना लगाया गया था. द्रविड़ ने कहा, ‘‘आईसीसी स्पष्ट रूप से कुछ करने की कोशिश कर रहा है. एक कोच के रूप में यह परेशान करने वाला होता है और कई बार यह थोड़ा कठिन लगता है. यह हमें ओवर गति को तेज करने के लिए प्रेरित करता है.’’

द्रविड़ ने कहा कि उन्हें आईसीसी द्वारा बनाए गए नये नियम से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अधिकारियों को अंक कटौती करने से पहले स्थितियों की पूरी समझ होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने अतीत में जुर्माना लगाने की कोशिश की है और यह काम नहीं कर रहा है, अतीत में अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया लेकिन उससे बात नहीं बनीं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आईसीसी ने अब अंक कटौती करने का तरीका अपनाया है. इससे मुझे कोई परेशानी नहीं है. परिस्थितियों के मुताबिक हालांकि थोड़ी सी छूट मिलनी चाहिये. पिछली बार हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल हुए थे. बेशक हमें कुछ छूट दी गई थी लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता है. यह बताना मुश्किल होता है कि आप कितने मिनट गंवाते हैं.’’

ओवर गति को बेहतर करने के लिए टीम किन क्षेत्रों पर काम कर सकती है, इस बारे में द्रविड़ ने कहा, ‘‘जब  बुमराह को चोट लगी थी तब  फिजियो को जाकर (मैदान में) बहुत समय बिताना पड़ा था. पिछली बार गेंद को बदलने के साथ कुछ अन्य मुद्दे थे.’’ भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ मैच खेल रही है और इससे टीम को ओवर गति बनाये रखने में परेशानी हो रही है. घरेलू मैचों में स्पिनरों की भूमिका अधिक होती है और ऐसे में इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड