बैठक से पहले ‘आप’ के करीब एक दर्जन विधायकों से पार्टी का संपर्क नहीं हो पा रहा : सूत्र

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से बृहस्पतिवार को अपने आवास पर बुलाई गई अहम बैठक से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के कम से कम एक दर्जन विधायकों से पार्टी का संपर्क नहीं पा रहा है.

अरविंद केजरीवाल (Photo: ANI)

नयी दिल्ली, 25 अगस्त : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से बृहस्पतिवार को अपने आवास पर बुलाई गई अहम बैठक से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के कम से कम एक दर्जन विधायकों से पार्टी का संपर्क नहीं पा रहा है. इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से विधायकों को तोड़ने की कथित कोशिश के बारे में चर्चा की जाएगी. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

सूत्रों ने बताया कि सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली बैठक में पार्टी के दिल्ली में सभी 62 विधायकों को बुलाया गया है. एक सूत्र ने उन विधायकों के नामों को उजागर करने से इनकार किया जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा, “ उनसे पहले हमारा संपर्क होने दें.” आप के चार विधायकों ने बुधवार को दावा किया था कि भाजपा नेताओं ने उनसे संपर्क कर पाला बदलने की पेशकश की है और उन्हें बताया गया था कि भाजपा केजरीवाल नीत पार्टी के 20-25 विधायकों से संपर्क बनाए हुए है. यह भी पढ़ें : सीबीआई ने बायोकॉन मामले में पांच लोगों के विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल किया

इसके अलावा शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होगा. यह सत्र दिल्ली सरकार के मंत्रियों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण एजेंसी (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच और छापेमारी तथा भाजपा की ओर से उसके विधायकों को कथित रूप से ‘तोड़ने’ की कोशिशों को लेकर बुलाया गया है. इस बीच भाजपा ने ‘आप’ को उन लोगों के नाम उजागर करने की चुनौती दी है, जिन्होंने पार्टी बदलने की पेशकश के साथ उसके विधायकों से कथित रूप से संपर्क किया है. उसने आरोप लगाया कि केजरीवाल नीत पार्टी दिल्ली सरकार के शराब ‘घोटाले’ से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\