देश की खबरें | दिल्ली के सरकारी अस्पताल की नर्स ने व्यक्ति के खिलाफ नोएडा में उगाही का मुकदमा दर्ज कराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला नर्स ने एक शख्स के खिलाफ ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नोएडा, 12 मार्च दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला नर्स ने एक शख्स के खिलाफ ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता ने थाना सेक्टर 20 में मंगलवार रात को दी अपनी शिकायत में बताया कि 2023 में ‘इंस्टाग्राम’ के माध्यम से उसकी दोस्ती मूल रूप से बरेली के रहने वाले सुमित दिवाकर से हुई।
उनके अनुसार, इसके बाद दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और उनके आपस में यौन संबंध भी बन गए।
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने शिकायत के हवाले से बताया कि नोएडा में रहने वाली महिला ने दावा किया है कि बाद में उसने सुमित से मिलना बंद कर दिया और फिर सुमित उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।
शिकायत में दावा किया गया है कि आरोपी ने उससे पांच लाख रुपये ले लिए और ब्लैकमेल करके उसका वेतन भी लेता रहा।
इसमें कहा गया है कि अब उसकी शादी कहीं और तय हो गई है और आरोप लगाया गया कि सुमित उसकी शादी तुड़वाने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
शुल्क ने बताया कि नर्स की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 (2) (आपराधिक धमकी), 308 (2) (उगाही) तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून की धारा 66 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)