देश की खबरें | कर्नाटक में उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से अधिक, तमिलनाडु में 147 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या शनिवार को चार लाख से अधिक हो गई, जबकि 271 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 15,794 पहुंच गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। वहीं तमिलनाडु में एक दिन में सर्वाधिक 147 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई।

बेंगलुरू/चेन्नई, अमरावती, हैदराबाद, एक मई कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या शनिवार को चार लाख से अधिक हो गई, जबकि 271 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 15,794 पहुंच गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। वहीं तमिलनाडु में एक दिन में सर्वाधिक 147 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई।

कर्नाटक में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,05,068 हो गई है जबकि शुक्रवार को यह संख्या 3,82,690 थी।

राज्य में आए कुल 40,990 नए मामलों में बेंगलुरू शहरी इलाके में ही 19,353 मामले सामने आए हैं।

तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 से 147 लोगों की मौत हो गई और 19,588 नए मामले सामने आए जिससे मृतकों की कुल संख्या 14,193 हो गई है और राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या अभी तक 11,86,344 हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज 17,164 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही अभी तक 10,54,746 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

बुलेटिन में बताया गया कि पृथक-वास सहित उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,17,405 है।

तेलंगाना में शनिवार को संक्रमण के 7754 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 4.35 लाख से अधिक हो गई, जबकि 51 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 2312 हो गई है।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 78,888 है और करीब 78 हजार नमूनों की शुक्रवार को जांच की गई।

आंध्रप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 19,412 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 98,214 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 61 लोगों की वायरस से मौत हुई है।

राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 11,21,102 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 8053 हो चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी तक उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,30,752 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी