देश की खबरें | केरल मे कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 20 हजार के पार पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मंगलवार को सर्वाधिक 1,167 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के कुल प्रभावितों की संख्या 20,894 हो गई है। मंगलवार को चार और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 28 जुलाई केरल में मंगलवार को सर्वाधिक 1,167 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के कुल प्रभावितों की संख्या 20,894 हो गई है। मंगलवार को चार और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।

संक्रमित मरीजों में 33 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के पंजाब में 612 नए मरीज पाए गए: 28 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने पत्रकारों को बताया कि 10,091 कोविड-19 मरीज इस समय उपचाराधीन हैं। मंगलवार को 697 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि मेनामकुलम में किनफ्रा पार्क में 300 लोगों की जांच की गई जिनमें से 88 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

यह भी पढ़े | कल्याण स्टेशन पर चलती ट्रेन में उतरने के चक्कर में गिरा बच्चे के साथ यात्री, सतर्क आरपीएफ जवान ने बचाई जान: देखें VIDEO.

उन्होंने बताया कि 888 नये मरीज पूर्व में संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आने की वजह इस महामारी की चपेट में आए जबकि 55 लोगों के संक्रमण के स्रोत की जानकारी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 122 संक्रमित लोग विदेश से लौटे हैं जबकि 96 संक्रमित दूसरे राज्यों से लौटे हैं।

एर्नाकुलम, कासरगोड, अलप्पुझा और तिरुवनंतपुरम जिलों में चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\