बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 70 हुयी

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि नालंदा जिले में दो महिलाओं तथा एक पुरुष के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है । तीनों लोग दुबई से लौटे एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे।

जमात

पटना, 15 अप्रैल बिहार के नालंदा और मुंगेर जिलों में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के चार नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कुल ऐसे मामले बढकर 70 हो गये हैं। इनमें से एक की 21 मार्च को मौत हो गयी थी ।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि नालंदा जिले में दो महिलाओं तथा एक पुरुष के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है । तीनों लोग दुबई से लौटे एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे।

संजय ने बताया कि मुंगेर जिले में भी कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला प्रकाश में आया है।

बिहार में इस बीमारी के सबसे अधिक 29 मामले सिवान में आए हैं जबकि बेगुसराय एवं मुंगेर में आठ—आठ, नालंदा में छह, पटना एवं गया में पांच—पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन तथा सारण, लखीसराय एवं भागलपुर में एक—एक मामला सामने आया है।

गौरतलब है कि ओमान से सिवान लौटे मरीज के संपर्क में आने से अब तक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

बिहार में अब तक 8263 नमूनों की जांच की गयी है। राज्य में इस बीमारी के 29 मरीज ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज